Madhya Pradesh: घी को लेकर सास-बहू में विवाद, बहू ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2026

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में 100 ग्राम घी को लेकर सास और बहू के बीच हुए विवाद के बाद बृहस्पतिवार को बहू ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सिंह के मुताबिक सोनम के पति धनपाल जाटव ने पुलिस को बताया कि वह संयुक्त परिवार में रहते हैं और आए दिन के घरेलू तनाव के कारण उनकी पत्नी अलग से खाना बनाती थी। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह धनपाल की मां ने सोनम से थोड़ा घी मांगा लेकिन सोनम ने पहले मना किया, लेकिन पति के कहने पर उसने करीब 100 ग्राम घी दे दिया।

थाना प्रभारी सिंह ने धनपाल के हवाले से बताया कि इसके बाद उसने अपनी पत्नी की इच्छा के विरुद्ध थोड़ा और घी अपनी मां को दिलवा दिया, जिससे सास-बहू के बीच कहासुनी बढ़ गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बीच धनपाल घर से बाहर चला गया और फिर सोनम व उसकी सास के मध्य पुन: विवाद हो गया, जिसके बाद गुस्से में सोनम ने घी का डिब्बा फेंक दिया और कथित तौर पर घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया।

सिंह ने बताया कि सोनम की हालत बिगड़ते ही परिजन उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली से पचावली ले गए, फिर वहां से किराए की जीप से जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है।

थाना प्रभारी ने कहा, ‘‘पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या ही है या इसके पीछे कोई और वजह है। मामले की विस्तृत जांच करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान