मप्र : रालामंडल अभयारण्य में जीवाश्म संग्रहालय 29 जुलाई से फिर से खुलेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2023

मध्य प्रदेश के इंदौर के पास रालामंडल वन्यजीव अभयारण्य में जीवाश्म डायनासोर के अंडे और कई अन्य प्रागैतिहासिक जानवरों को प्रदर्शित करने वाला संग्रहालय तीन साल से अधिक समय तक बंद रहने के बाद 29 जुलाई को फिर से खुलेगा। इंदौर के संभागीय वन अधिकारी नरेंद्र पांडवा ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि संग्रहालय को हाल ही में फिर से ठीक किया गया है और उसमें बड़े पेड़ों के जीवाश्म भी होंगे। अधिकारी ने कहा कि आगरा-बंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संग्रहालय में प्रवेश के लिए आगंतुकों को 10 रुपये का टिकट खरीदना होगा। अधिकारी ने कहा कि जीवाश्म संग्रहालय का नवीनीकरण कार्य पूरा होने वाला है और यह 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस से फिर से खोला जाएगा।

रालामंडल अभयारण्य के रेंज अधिकारी योगेश यादव ने कहा कि संग्रहालय का नवीनीकरण हाल ही में शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि संग्रहालय फिर से खोलने की तारीख के बारे में काफी पूछताछ हो रही है। यादव ने कहा कि विशाल वर्मा द्वारा वन विभाग को जीवाश्म डायनासोर के अंडे और अन्य जीवाश्म दान करने के बाद 2011 में संग्रहालय शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि इसे मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी के कारण बंद कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Women T20 WC: सेमीफ़ाइनल में जगह बनाने को भारत को हर हाल में दिखाना होगा दम

Stranger Things की सुपरहिट जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, Netflix पर साथ दिखेंगे Millie Bobby Brown-David Harbour

4 साल बाद Nitish से मिले RCP Singh, क्या JD(U) में होगी उनकी वापसी?

Pakistan में असली vs नकली कश्मीरी पर जंग, PoK के PM और रक्षा मंत्री Khawaja Asif आपस में भिड़े