मध्य प्रदेश सरकार ने अमरनाथ हादसे के मद्देनजर प्रदेश के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2022

भोपाल। अमरनाथ गुफा बाढ़ हादसे के बाद वहां फंसे प्रदेश के निवासियों के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने की घटना के कारण वहां फंसे प्रदेश के निवासियों की जानकारी और सहायता के लिए मध्य प्रदेश द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। मप्र के शहरों से जानकारी और मदद के लिए 181 और बाहर के लोगों के लिए 0755-2555582 पर संपर्क करना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: मस्क ने ट्विटर करार से खींचा हाथ, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के चेयरमैन ने कहा- लेंगे लीगल एक्शन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने के कारण अचानक आयी बाढ़ के चलते 16 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर