एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर वक्फ बोर्ड की नई इमारत बनाएगी मप्र सरकार: मुख्यमंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2025

क्फ अधिनियम में हाल ही में किए गए संशोधन के बाद उपजे विवाद के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में वक्फ बोर्ड की एक नई इमारत का निर्माण किया जाएगा और इसका नाम पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले की विकृतियों को दूर करने के लिए नए वक्फ कानून में संशोधन किया गया है और संशोधन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया है कि वक्फ संपत्तियों को सुरक्षित रखा जाए।

यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम को पूरी दुनिया में सराहा जा रहा है।उन्होंने कहा, कतर, सऊदी अरब, इराक, ईरान आदि अरब देशों में प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान भारत का सम्मान माना जाता है।

उन्होंने कहा कि 1947 में देश के बंटवारे के दौरान जो लोग जाने अनजाने में भारत छोड़कर पाकिस्तान चले गए उन्हें वहां मुहाजिर कहा जाता है और उनकी हालत खराब है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों को स्वार्थी और चालाक लोगों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड देश का आदर्श वक्फ बोर्ड है और अल्पसंख्यक समुदाय के हित में अधिकारी योजनाएं बनाएं। यादव ने वक्फ बोर्ड के कर्मचारियों के वेतन भत्ते के भुगतान में आ रही कठिनाइयों को दूर करने का भी आश्वासन दिया।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म