MP सरकार ड्रोन नीति में करेगी बदलाव, टास्क फोर्स का होगा गठन

By सुयश भट्ट | Dec 24, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में सूबे की शिवराज सरकार ड्रोन नीति में बदलाव करने जा रही है। सुशासन समेत सरकारी और नागरिक सेवाओं में ड्रोन का इस्तेमाल होगा। ड्रोन नीति में बदलाव के लिए एक टास्क फोर्स का गठन हुआ है। प्रमुख सचिव विज्ञान और प्रोद्योगिकी समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:हमीदिया अस्पताल में आग लगने का मुद्दा सदन में गूंजा, कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर लगाया आंकड़ा छुपाने के आरोप 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कुछ दिन पहले ड्रोन मेले का आयोजन किया गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह मेला भर नहीं, बल्कि जनता की जिंदगी बदलने का अभियान है।

वहीं ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल खेतों में उर्वरक, बाढ़ और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने में किया जा सकता है। इससे किसान हानिकारक रसायनों के दुष्प्रभाव से बच सकते है। यह तकनीक कम खर्चीली भी है। ड्रोन तकनीक से 25 प्रतिशत तक खाद की बचत होती है।

प्रमुख खबरें

Nandigram Bypoll: कांग्रेस प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Lakhimpur Kheri में निजी स्कूल परिसर में शिक्षिका की हत्या, प्रशासन ने जारी की 16 सूत्री सुरक्षा सूची

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal