By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 07, 2026
सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की है। दरअसल, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल अधिसूचन जारी की है। जो उम्मीदवार एमपी में बतौर स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, इसलिए उन उम्मीदवारों के लिए यह एकदम बेहतरीन अवसर है। स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट के पदों पर ऑनलाइन आवेदन 06 अक्तूबर से शुरु हो गए हैं।
पद संबंधित जानकारी
आपको बताते चलें कि, एमपी हाई कोर्ट की तरफ से कुल 418 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसमें 69 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड-||, 299 पद स्टेनोग्राफर ग्रेड-||| (कोर्ट मैनेजर स्टाफ) और 30 पद असिस्टेंट ग्रेड-||| के लिए आरक्षित किए गए हैं।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों को टाइपिंग में भी दक्षता होना जरुरी है।
आयु-सीमा
इस भर्ती के आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 एवं 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन फीस
जो लोग आवेदन करना चाहते हैं, उनको ऑनलाइन फीस का भुगतान करना जरुरी है। जनरल और अन्य राज्य के उम्मीदवारों को फॉर्म भरने की फीस 943 रुपये और एससी एवं एसटी, ओबीसी व दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 743 रुपये निर्धारित हैं।