मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने पेट्रोल-डीजल की महंगाई का ठीकरा पिछली कमलनाथ सरकार पर फोड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

इंदौर। मध्य प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की महंगाई के लिए पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि मौजूदा शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इन ईंधनों पर कर नहीं बढ़ाया है। मिश्रा ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, पेट्रोल-डीजल पर चौहान सरकार ने पिछले 15 महीने में कोई भी कर नहीं बढ़ाया है। पेट्रोल-डीजल पर कमलनाथ सरकार ने कर बढ़ाए थे, जबकि कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में वादा किया किया था कि सत्ता में आने पर वह इन ईंधनों पर कर घटाएगी।

इसे भी पढ़ें: देश की जनता ने नकारा तो वाम दल को चीन का सहारा, कहा- पड़ोसी देशों के साथ रखता है रिश्ते दोस्ताना, सबक ले जमाना

उन्होंने हालांकि अपनी बात में तुरंत जोड़ा कि जब तक न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग सरीखी संवैधानिक संस्थाएं कोरोना वायरस संक्रमण काल में देश में चुनाव कराने के बारे में दिशा-निर्देश घोषित नहीं कर देतीं, वह इस बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते। मिश्रा, इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक बैठक में जिले में महामारी की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक के बाद बताया कि महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर इंदौर के अस्पतालों में 10,000 से ज्यादा बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए 1,500 बिस्तरों का अलग इंतजाम किया गया है। प्रभारी मंत्री ने यह भी बताया कि इंदौर में कोविड-19 से दम तोड़ने वाले सरकारी कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को एक महीने के भीतर अनुकंपा नियुक्ति दे दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

स्कूल मान्यता मामले में पूर्व मंत्री Anbil Mahesh के ठिकानों पर CCB की छापेमारी

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया