प्रेम नगर, नजफगढ़ में दम घुटने से मरे एक परिवार के चार सदस्यों के परिजनों से मिली सांसद कमलजीत सहरावत

By प्रेस विज्ञप्ति | Jun 25, 2024

नई दिल्ली। आज सुबह सुबह प्रेम नगर, नजफगढ़ में एक मकान में बैट्री इनवर्टर फटने से आग लगी एवं घर में दम घोटू धुंआ भर जिसके चलते हीरा कक्कड़, उनकी पत्नी एवं दो बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई। 

दुर्घटना का समाचार मिलते ही दिल्ली भाजपा की महामंत्री एवं पश्चिम दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत ने प्रेम नगर पहुंच कर स्थिती का जायजा लिया और हीरा कक्कड़ की माता जी एवं परिजनों से मिल कर भाजपा परिवार की ओर से संवेदना प्रकट की।

कमलजीत सहरावत ने अपने साथ परिवार से मिलने आये निगम पार्षद अमित खड़खड़ी को परिजनों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया।

उन्होने कहा की एक परिवार के चार सदस्यों की इस हादसे में मृत्यु दुखद है और हमे संदेश देती है की तेज़ गर्मी के इस मौके पर बिजली उपकरणों का सावधानी से उपयोग करें।

प्रमुख खबरें

Pantnagar Airport के विस्तार को मिली पर्यावरणीय मंजूरी, 3000 मीटर लंबा होगा रनवे

Vadodara में Yusuf Pathan को जमीन आवंटन के प्रस्ताव को VMC से मिली मंजूरी

MP Cabinet का बड़ा फैसला, दो से अधिक बच्चों वाले भी होंगे सरकारी नौकरी के पात्र

UP STF ने Lucknow में दबोचा 50 हजार का इनामी बदमाश Pratap Gosain