बार बार ससुराल आने पर साले ने जीजा को पीट-पीट कर मार डाला, मां भी हुई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2021

बैतूल (मप्र)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में बहन और जीजा के बार-बार घर आने से नाराज 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपने जीजा की कथित तौर पर पीट पीट कर हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव करते समय व्यक्ति की मां भी घायल हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुलताई थाना प्रभारी सुनील लाटा ने बताया कि घटना सोमवार रात को जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर बिछुआ गांव में हुई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी दीपक कुमरे को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि छिंदवाड़ा जिले के हीरावाड़ी गांव के रहने वाले विनोद पंद्राम (32) की शादी आरोपी दीपक की बहन से हुई थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर