भारतीय मुक्केबाजी के नए युग का साक्षी बन रही है प्रो बॉक्सिंग लीग: मनोज तिवारी सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2026

नई दिल्ली, 9 जुलाई। इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) द्वारा तालकटोरा इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित प्रो बॉक्सिंग लीग (PBL) के चौथे दिन गुरुवार को खेल, उत्साह, रोमांच और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिला। दीप प्रज्ज्वलन के साथ दिन के मुकाबलों का शुभारंभ हुआ तथा खिलाड़ियों ने जज्बा, जोश और जुनून से भरपूर प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

चौथे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध गायक एवं पूर्वी दिल्ली के सांसद श्री मनोज तिवारी, दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ब्रजेश सेठी, न्यायमूर्ति सुधीर जैन, मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह तथा पशुधन एवं कुक्कुट विकास राज्य मंत्री श्री लखन पटेल, डॉ. वेदप्रकाश टंडन जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने सभी विशिष्ट अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति-चिन्ह एवं बैज प्रदान कर सम्मान किया।

डॉ. राकेश मिश्र बोले  कि 16 राष्ट्रीय आयोजनों से निकली प्रतिभाओं को मिला प्रो बॉक्सिंग लीग का मंच

अपने स्वागत उद्बोधन में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि प्रो बॉक्सिंग लीग तक पहुंचने के लिए देशभर में 16 चयन एवं प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इन्हीं प्रतियोगिताओं से चुने गए सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज आज पीबीएल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लीग में 20 पुरुष एवं 12 महिला मुक्केबाज विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीबीएल का उद्देश्य भारतीय मुक्केबाजी को पेशेवर पहचान दिलाना तथा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए मजबूत मंच उपलब्ध कराना है।

महासचिव राकेश ठकरान ने बताया भारतीय मुक्केबाजी का गौरवशाली इतिहास

फेडरेशन के महासचिव श्री राकेश ठकरान ने भारतीय मुक्केबाजी की ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1948 से भारतीय मुक्केबाजी देश के लिए लगातार पदक जीतती रही है। उन्होंने कहा कि इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार कर उन्हें विश्व मंच तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह प्रयास माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के खेलों में भारत को विश्वशक्ति बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

रिंग में दिखा जज्बा, जोश और जुनून: डॉ. राकेश मिश्र

दिन के पहले मुकाबले में पंजाब फाइटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंध्र वॉरियर्स को 5–3 से पराजित किया।

पंजाब की ओर से देवेंद्र सिंह सोलंकी, सूरज प्रताप सिंह देहरा, आदित्य राज, पर्व तथा बिक्रमजीत सिंह ने जीत दर्ज की, जबकि आंध्र वॉरियर्स की ओर से संजना देवी, रानी देवी एवं आरती ने अपने मुकाबले जीते।

मध्य महायोद्धा और ईस्टर्न टाइगर्स में कांटे की टक्कर: जयप्रकाश जेपी

गुरुवार के दूसरे मुकाबले में मध्य महायोद्धा और ईस्टर्न टाइगर्स के बीच आठ मुकाबलों के बाद परिणाम 4–4 की बराबरी पर रहा।

मध्य महायोद्धा की ओर से कोमल प्रीत कौर, शिवानी, रॉबिन सॉगवान एवं आरजू विजेता रहीं, जबकि ईस्टर्न टाइगर्स की ओर से हनी ओहल्यान, युवराज, अंकित कुमार एवं साहिल ने जीत दर्ज की।

खेल जगत और समाज की प्रतिष्ठित हस्तियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

कार्यक्रम में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सदस्य एवं भाजपा दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री राजीव बब्बर, फिल्म अभिनेता श्री युवराज कुमार, श्री रवींद्र गुप्ता पूर्व मेयर, श्री अमित बैंबे, श्री संजय शर्मा, श्री वैभव शर्मा मरघट बाबा हनुमान मंदिर के प्रमुख पुजारी, श्री विवेक तिवारी (मुंबई), श्री हरीश भाई (मुंबई), श्री अंकित अग्रवाल (दिल्ली) तथा श्री संजीव कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने मंच पर उपस्थित होकर खिलाड़ियों एवं अतिथियों का सम्मान किया।

इस अवसर पर देशभर से आए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रशासक, उद्योगपति, समाजसेवी एवं अन्य प्रतिष्ठित नागरिकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

बॉक्सिंग पदाधिकारियों ने किया अतिथियों का स्वागत: गुलशन वीरमानी

बॉक्सिंग एसोसिएशन दिल्ली प्रदेश के  श्री गुलशन बीरमानी एवं प्रदेश सचिव श्री मनोज गौरांग ने सभी विशिष्ट अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

वहीं कार्यक्रम के संयोजक श्री जयप्रकाश (जेपी) एवं श्री अशोक गोयल देवराहा विधायक पूरे समय आयोजन स्थल पर उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे तथा व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया।

समापन समारोह की तैयारियां पूरी, अरुण सिंह और तरुण चुघ होंगे मुख्य अतिथि

प्रो बॉक्सिंग लीग  के भव्य समापन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को आयोजित होने वाले फाइनल मुकाबलों एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद श्री अरुण सिंह जी तथा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद श्री तरुण चुघ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

समापन समारोह में देश-विदेश के खिलाड़ी, खेल अधिकारी, खेल प्रशासक, अर्जुन पुरस्कार एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज खिलाड़ी तथा खेल जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां भाग लेंगी।

भारतीय मुक्केबाजी के नए युग का साक्षी बन रही है प्रो बॉक्सिंग लीग: मनोज तिवारी सांसद

तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में लगातार उमड़ रही दर्शकों की भीड़, खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन और देशभर से मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन इस बात का प्रमाण है कि प्रो बॉक्सिंग लीग भारतीय मुक्केबाजी के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत कर रही है। फेडरेशन का विश्वास है कि यह लीग भविष्य के अंतरराष्ट्रीय एवं ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाजों को तैयार करने की दिशा में एक सशक्त मंच सिद्ध होगी।

देशभर से जुटे IABF पदाधिकारी: मनोज कुमार

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन से संबद्ध सभी राज्यों के अध्यक्ष, महासचिव एवं पदाधिकारी भी समापन समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं।

उत्तर प्रदेश इकाई के सहसचिव श्री रमाकांत पांडे एवं उनकी टीम ने सभी अतिथियों के स्वागत एवं आतिथ्य की विशेष व्यवस्था की।

प्रमुख खबरें

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े Little Master, बदली Team India की तस्वीर