Vande Bharat पर सिर्फ 'मनोरंजन' के लिए पत्थर फेंकने वाले 3 मजदूर Surat में पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026

गुजरात में सूरत के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर कथित तौर पर ‘‘मनोरंजन’’ के लिए पत्थर फेंकने और ट्रेन की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त करने के मामले में बिहार के तीन मजदूरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना 18 अक्टूबर की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उत्राण और सूरत रेलवे स्टेशनों के बीच हुई थी।

ट्रेन की पेंट्री कार के शीशों को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि, घटना में किसी यात्री या रेलकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। रेलवे पुलिस निरीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान बिहार निवासी गोलू कुमार चौधरी (22), संदेश कुमार (18) और मंतोष मुखिया (18) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि तीनों को शुक्रवार शाम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया। यादव ने कहा, ‘‘तीनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मनोरंजन के लिए ट्रेन पर पथराव किया था।’’ पुलिस निरीक्षक के अनुसार, तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और पिछले दो वर्षों से रेल पटरी के पास स्थित एक फैक्टरी में काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

संबंधित धारा जानबूझकर किए गए ऐसे कृत्य या चूक से संबंधित है, जिससे ट्रेन से यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

प्रमुख खबरें

Vani Kapoor तीसरे दौर के बाद एक शॉट आगे, 10 साल बाद घरेलू खिताब जीतने की उम्मीद

संजय राउत पर AI से ऑडियो क्लिप बनाने का आरोप, BJP ने साधा निशाना

Nitish Reddy ने बताया ऑलराउंडर के तौर पर वर्कलोड संभालना क्यों है बड़ी चुनौती

Siddaramaiah के कथित स्टिंग मामले में दिल्ली से रितेश पांडे गिरफ्तार, Bengaluru लाई पुलिस