फिर विवादों में फंसे MP के मंत्री विजय शाह, रेप विक्टिम के परिवार की पहचान की उजागर

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2025

कर्नल सोफिया कुरैशी को निशाना बनाकर सांप्रदायिक टिप्पणी करने के कारण विवादों में घिरे मध्य प्रदेश के आदिवासी कल्याण मंत्री विजय शाह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार बलात्कार पीड़िता के परिवार की निजता से समझौता करने को लेकर वो विवादों में आ गए हैं। शाह ने खंडवा में बलात्कार-हत्या पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और मुआवजे के तौर पर चेक सौंपा। हालांकि, इस दौरान स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने पीड़िता के परिवार की तस्वीरें खींचीं, जिन्हें बाद में सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया। वायरल तस्वीरों में पीड़िता के रिश्तेदारों की पहचान उजागर हो गई, जिससे उनकी निजता के अधिकार का उल्लंघन होने तथा यौन उत्पीड़न के मामलों में पीड़ितों की पहचान की सुरक्षा से संबंधित कानूनों का उल्लंघन होने का आरोप लगाते हुए विभिन्न वर्गों से इसकी आलोचना की गई।

इसे भी पढ़ें: वसुधैव कुटुम्बकम पर जोर, टेरर पर ट्रेड होगा इग्नोर, लीबिया में बांसुरी स्वराज ने कुछ अंदाज में पाकिस्तान को सुनाया

शाह ने दर्शकों की तालियों के बीच कहा कि मोदी जी समाज के लिए प्रयास कर रहे हैं। जिन्होंने हमारी बेटियों को विधवा किया, हमने उन्हें सबक सिखाने के लिए उनकी अपनी एक बहन को भेजा। आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों की पहचान उनके धर्म के आधार पर करने की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने एक बेहद विवादास्पद उदाहरण देते हुए कहा अब मोदी जी ऐसा नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने अपनी सोसाइटी से एक बहन को भेजा, ताकि अगर तुम हमारी बहनों को विधवा करोगे तो तुम्हारी कोई बहन आकर तुम्हारे कपड़े उतार देगी।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी