अबनिंद्रनाथ टैगोर का घर शांतिनिकेतन में ध्वस्त, BJP ने वीडियो शेयर करते हुए ममता सरकार पर साधा निशाना

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख और बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रवींद्रनाथ के भतीजे और भारतीय कला में एक महान हस्ती अबनिंद्रनाथ ठाकुर का घर शांतिनिकेतन में ध्वस्त किया जा रहा है।
शांतिनिकेतन में 20वीं सदी के प्रसिद्ध चित्रकार अबनिंद्रनाथ टैगोर के आवास को नगर निकाय के आदेश के विरुद्ध जाकर ध्वस्त करने के लिए बीजेपी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की आलोचना की है। भाजपा ने इसे इतिहास, विरासत और हिंदू सांस्कृतिक पहचान पर हमला बताया है। अबनिंद्रनाथ महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर के भतीजे थे। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख और बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रवींद्रनाथ के भतीजे और भारतीय कला में एक महान हस्ती अबनिंद्रनाथ ठाकुर का घर शांतिनिकेतन में ध्वस्त किया जा रहा है। इसे समझें। विश्व भारती के दूसरे आचार्य अबनिंद्रनाथ, जिन्होंने हमें भारत माता की प्रतिष्ठित पेंटिंग दी और हमारी राष्ट्रीय भावना की दृश्य पहचान को परिभाषित करने में मदद की - तथाकथित विकास के नाम पर मलबे में तब्दील किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: West Bengal: जिस व्यक्ति की शिकायत पर शर्मिष्ठा पनोली को गिया गया था गिरफ्तार, वही हो गया है गायब
उनके बेटे आलोकेंद्रनाथ ठाकुर ने शांतिनिकेतन में वह घर खरीदा था, जहाँ महान कलाकार खुद रहते थे। उनके सम्मान में इस क्षेत्र को 'अबनपल्ली' के नाम से भी जाना जाने लगा। लेकिन आज उनकी विरासत को मिटाया जा रहा है - उसका अपमान किया जा रहा है और उसे नष्ट किया जा रहा है। यह सिर्फ़ एक इमारत पर हमला नहीं है। यह इतिहास, विरासत और हिंदू सांस्कृतिक पहचान पर हमला है। बोलपुर नगर निगम ने ऐतिहासिक इमारत को न गिराने का आदेश जारी किया था, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने फिर भी ऐसा ही किया। इस घर का निर्माण अवनींद्रनाथ के बेटे आलोकेंद्रनाथ टैगोर ने करवाया था, जो कुछ सालों तक यहीं रहे। बाद में टैगोर परिवार ने इस संपत्ति को बेच दिया।
इसे भी पढ़ें: कोलकाता में साधु-संतों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, बंगाल में हिंदुओं पर ‘अत्याचार’ और घुसपैठ पर चिंता जताई
संपत्ति को बेच दिया। जिस व्यक्ति को यह संपत्ति बेची गई थी, उसने कुछ महीने पहले इसे गिराने की कोशिश की थी। लेकिन बोलपुर प्रशासन ने इसे गिराने पर रोक लगा दी। हालांकि, नगर निगम के आदेश की अनदेखी करते हुए सोमवार को इस घर को गिरा दिया गया। तोड़फोड़ की सूचना मिलने के बाद नगर निगम ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। अब, भाजपा ममता बनर्जी सरकार पर इतिहास और राज्य की सांस्कृतिक विरासत का अनादर करने का आरोप लगाते हुए हमलावर हो गई है।
ृToday, both Hindus and their most revered cultural icon, Gurudev Rabindranath Tagore, find themselves under siege — not just in Bangladesh, but in West Bengal itself.
— Amit Malviya (@amitmalviya) June 3, 2025
This is a betrayal of the very purpose for which Dr. Syama Prasad Mookerjee ensured the creation of West Bengal… pic.twitter.com/wxwj1vfThi
अन्य न्यूज़












