भाषाई भूल थी, मैं बहन सोफिया और देश से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं... MP के मंत्री विजय शाह का फिर आया माफीनामा

By अंकित सिंह | May 23, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता और मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि जयहिन्द, पिछले दिनों पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड से मैं मन से बहुत दुखी एवं विचलित हूँ, मेरा राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम और भारतीय सेना के प्रति आदर एवं सम्मान हमेशा रहा है। मेरे द्वारा कहे गये शब्दो से समुदाय, धर्म, देशवासियो को दुख पहुँचा है, यह मेरी भाषाई भूल थी।

इसे भी पढ़ें: Vishwakhabram: Pahalgam और Washington की आतंकी घटनाएं एक समान हैं, आतंकवाद में भेद करना दुनिया को महँगा पड़ेगा

कोर्ट ने मध्य प्रदेश पुलिस को मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का भी आदेश दिया। पीठ ने मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को 20 मई तक एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया था। इस टीम में मध्य प्रदेश कैडर के तीन वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी शामिल होने चाहिए, जिसमें एक महिला अधिकारी भी शामिल हो। अदालत ने यह भी आदेश दिया कि तीनों अधिकारी राज्य से बाहर के होने चाहिए। एसआईटी का नेतृत्व कम से कम पुलिस महानिरीक्षक रैंक के अधिकारी द्वारा किया जाना चाहिए, जबकि अन्य दो सदस्यों का पद पुलिस अधीक्षक (एसपी) से कम नहीं होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

DK Shivakumar ने CEC को लिखा पत्र, कर्नाटक SIR में मतदाता सत्यापन के लिए मांगा और समय

Ankit Baliyan Murder Case: Shamli प्रशासन ने परिवार से मिलकर दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

CM Mohan Charan Majhi ने Odisha Police को 75 फीसदी दोषसिद्धि का लक्ष्य दिया

Nepal Flood में फंसे कुशीनगर के करन शर्मा, त्रिशूली प्रोजेक्ट से 76 कर्मी लापता