हिंदू बनकर पीड़िता के साथ मुस्लिम युवक ने लिए 7 फेरे और फिर 7 महीने तक रखा कैद, मौलाना समेत कई लोगों ने किया बलात्कार

By अनुराग गुप्ता | Apr 25, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ एक मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर हिंदू लड़की के साथ विधिवत तरीके से मंदिर में शादी की। इसके बाद 26 वर्षीय लड़की पर जबरन इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाया गया और धर्मांतरण के लिए मौलाना ने लड़की का बलात्कार भी किया। 

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने हिंदू बनकर उससे दोस्ती की और फिर हिंदू रीति रिवाज़ के साथ शादी की। इस दौरान मुस्लिम युवक ने पीड़िता को अपना नाम राजू जाटव बताया था। पीड़िता को शादी के बाद राजू जाटव उर्फ़ इमरान के मुस्लिम होने की जानकारी मिली है। जिसके बाद इमरान उस पर इस्लाम को कबूल करने के लिए दबाव बनाता था। इसी बीच पीड़िता ने मौलाना ओसामा पर बलात्कार करने का आरोप लगाता।

पीड़िता ने बताया कि मौलाना ओसामा ने धर्मांतरण कराने के बाद इमरान के साथ मेरा निकाह कराया और फिर मेरा बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इमरान और उसकी मां सुग्गा बेगम को हिरासत में ले लिया है। यह मामला डबरा पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। 

इसे भी पढ़ें: 16 साल की लड़की को अगवा कर किया बलात्कार, कई दिनों से थी लापता 

पीड़िता का कराया गया था गर्भपात

पीड़िता ने बताया कि इमरान से पहली बार उसकी मुलाकात जनवरी 2021 में हुई थी। उस वक्त इमरान ने पीड़िता से राजू जाटव बनकर बातचीत की और खुद का डबरा का रहने वाला बताया। इसके बाद 15 जून को इमरान (राजू जाटव) पीड़िता को गाड़ी में बैठाकर डबरा ले गया, जहां पर कोल्ड ड्रिंग में नशीली दवाई मिलाकर पिला दी और फिर पीड़िता के साथ गलत काम किया।

पीड़िता गर्भवती हो गई। इमरान (राजू जाटव) ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद उसकी मां ने शादी की बात कही। इस दौरान इमरान की मां ने पीड़िता से कहा कि शादी से पहले अगर बच्चा पैदा हो गया तो बड़ी बदमानी हो जाएगी। ऐसे में पीड़िता का गर्मपात कराया।

प्रमुख खबरें

नॉर्वे के Coach का दावा तार से टकराई गेंद, FIFA ने Sensor Data से खारिज किया पूरा आरोप

England Cricket में Bazball युग का अंत, Test Team के कोच पद से Brendon McCullum की छुट्टी

Lords में Yastika Bhatia का ऐतिहासिक शतक, ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Sunil Mittal का बड़ा ऐलान, Airtel अब FinTech और Data Center में करेगी हज़ारों करोड़ का निवेश