Manipur पहुंचे विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसद, राज्यपाल से हो सकती है मुलाकात, अधीर रंजन ने कही यह बात

By अंकित सिंह | Jul 29, 2023

विपक्षी दल इंडिया के 16 दलों के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए आज इम्फाल पहुंचा, जहां लगभग तीन महीने से जातीय हिंसा भड़की हुई है। मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर आए 21 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल हिंसा प्रभावित राज्य की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और संसद को सिफारिशें भी करेगा। इंफाल पहुंचने के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उनकी राज्यपाल से कई मांगें हैं। उन्होंने कहा, "राज्यपाल से हमारी कई मांगें हैं, हम कोई भी फैसला लेने से पहले एक सर्वेक्षण कराना चाहते हैं और आपस में चर्चा करना चाहते हैं।"

इसे भी पढ़ें: Manipur | जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन करने के लिए INDIA के 20 सांसद संघर्ष प्रभावित मणिपुर के लिए रवाना

मणिपुर के दौरे पर कौन

प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और गौरव गोगोई, टीएमसी की सुष्मिता देव, जेएमएम की महुआ माजी, डीएमके की कनिमोझी, एनसीपी के मोहम्मद फैजल, आरएलडी के जयंत चौधरी, राजद के मनोज कुमार झा, आरएसपी के एनके प्रेमचंद्रन, वीसीके के टी तिरुमावलवन, जद (यू) प्रमुख राजीव रंजन (ललन) सिंह, अनिल प्रसाद हेगड़े (जद-यू), सीपीआई के संदोश कुमार, सीपीआई (एम) के ए ए रहीम, समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान, आईयूएमएल के ई टी मोहम्मद बशीर, आप के सुशील गुप्ता, अरविंद सावंत (शिवसेना-उद्धव ठाकरे), डी रविकुमार (डीएमके), फूलो देवी नेताम और के सुरेश (कांग्रेस) शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Sports Advertisement में बिना कपड़ों के दिखी Sydney Sweeney, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मिस्टर सिंह अमेरिका छोड़ दो, नहीं तो अंजाम भुगतो...US में ऐड पर विवाद, भारतीय समुदाय ने बताया नस्लवादी

बाब-अल-मंदेब पर हूती का कब्जा, यूरोप की सप्लाई होगी बंद, सऊदी ने भी बरसाए बम

हरतालिका तीज पर परफेक्ट लुक के लिए पहनें Bandhani और Leheriya Saree