MP: पटवारी ने कांग्रेस प्रमुख का पद संभाला, नेहरू की तस्वीर हटाने को लेकर भाजपा पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2023

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रमुख जीतू पटवारी ने राज्य विधानसभा से जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटाने को लेकर मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि सत्तारूढ़ दल देश की आजादी के लिए लड़ने वालों के प्रति नफरत रखता है।

विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में कमल नाथ की जगह लेने वाले पटवारी ने इंदौर से रवाना होने के 12 घंटे बाद और निर्धारित समय से कई घंटे देरी से रात नौ बजे के आसपास यहां पार्टी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला।

देश के पहले प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने और उसके स्थान पर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगाने के मध्य प्रदेश विधानसभा के फैसले पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही भाजपा ने उनसे नरेंद्र सिंह तोमर का विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सहयोग मांगा था और उनकी पार्टी ने उन्हें पूरा समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सदन से नेहरू की तस्वीर हटाकर सत्ता पक्ष ने सही नहीं किया। उन्होंने कहा, भले ही कांग्रेस चुनाव हार गई हो, लेकिन उसका मनोबल ऊंचा है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव