भाजपा नेताओं के साथ 'राहुल भैया' की बढ़ रही नजदीकियां, क्या कांग्रेस को लगने वाला है तगड़ा झटका ?

By अनुराग गुप्ता | Sep 23, 2021

भोपाल। क्या विंध्य के कद्दावर नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उर्फ 'राहुल भैया' भाजपा में शामिल होने वाले हैं ? दरअसल, अजय सिंह पिछले कुछ दिनों से भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। सोमवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अजय सिंह के साथ बंद कमरे में मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली। वहीं अजय सिंह के 67वें जन्मदिन के अवसर पर अचानक से नरोत्तम मिश्रा उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश उप चुनाव: राज्य में चुनाव से पहले एक्टिव हुए शिवराज सिंह चौहान, कर रहे ये काम 

कमलनाथ के साथ बढ़ा विवादपिछले कुछ वक्त से कमलनाथ और अजय सिंह के बीच में मतभेद उभर कर सामने आया है। वहीं कमलनाथ ने अजय सिंह के विरोधी को चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी को विंध्य क्षेत्र का प्रभारी बना दिया है। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि अजय सिंह आगामी विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि अजय सिंह उर्फ राहुल भैया पक्के कांग्रेसी हैं और उनके पार्टी छोड़कर जाने का कोई सवाल ही नहीं है।

प्रमुख खबरें

DPIIT की FTA पर विशेष कार्यशाला 22 सितंबर को, पीयूष गोयल करेंगे अध्यक्षता

Suchika Tariyal ने Asian Games MMA के सेमीफाइनल में बनाई जगह, पदक किया पक्का

Nandigram Bypoll में Mamata Banerjee ने Congress उम्मीदवार को दिया समर्थन

Matoshree के बाहर Disha Salian के पिता सतीश सालियन का हाई-वोल्टेज ड्रामा