'देश में चौतरफा हो रहा विकास', CM शिवराज ने छतरपुर में किया रोड शो, बोले- छतरपुर के विकास का रोड मैप हमारे पास

By अनुराग गुप्ता | Jun 27, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव के चलते राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को छतरपुर में रोड शो किया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जनता का भरपूर समर्थन मिला। सड़क पूरी तरह से लोगों से भरी हुई दिखाई दी और मुख्यमंत्री शिवराज हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। 

उन्होंने कहा कि भाजपा को सभी समुदाय के भाई-बहनों का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को आत्मसात कर हम प्रदेश की सेवा में रत हैं। सबकी प्रगति और उन्नति ही हमारा ध्येय है।

कुछ वक्त पहले मुख्यमंत्री शिवराज ने महाराष्ट्र संकट को लेकर कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलनाथ पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश में अपनी ही सरकार को बचाने में नाकाम रहा कोई व्यक्ति (कमलनाथ) अब महाराष्ट्र की शिवसेना के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को बचाने की कोशिश कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: आदिवासी कपड़े पहनकर और धनुष लेकर अलग अंदाज में दिखे CM शिवराज, आदिवासियों संग किया डांस 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना के कई विधायकों द्वारा बगावत किए जाने के बाद राज्य में एमवीए सरकार संकट में आ गई है। कांग्रेस एवं राकांपा भी इस सरकार का हिस्सा हैं।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab Update | चक्रवात अर्नब का तांडव! आंध्र प्रदेश के 13 जिलों में भारी तबाही, सड़कों को नुकसान और फ्लैश फ्लड का अलर्ट

Kerala के खेल आयोजन में खाने को लेकर अफवाह फैलाने वाला शिक्षक Kozhikode में गिरफ्तार

Pearl Gemstone: Kundali में कमजोर चंद्रमा देखकर न पहनें Pearl, इन 4 लग्न वालों के लिए है सख्त नियम

नौकरी घोटाले में पूर्व मंत्री KN Nehru के 25 ठिकानों पर DVAC का छापा