सांसद प्रियंका गांधी ने वायनाड के लोगों को रेल सेवाओं की प्रगति से अवगत कराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2025

कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ एक विस्तृत नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने क्षेत्र में रेलवे की सेवाओं और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

लोकसभा सदस्य ने कहा कि यात्रियों के कई अनुरोधों और शिकायतों के बाद उन्होंने पांच मई को दक्षिणी रेलवे के पलक्कड़ डिवीजन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न रेलवे परियोजनाओं की स्थिति का आकलन करना तथा उन्हें शीघ्र पूरा करने के उपाय ढूंढना था।

चर्चा के मुख्य विषयों में वानियम्बलम रोड ओवरब्रिज और नीलांबुर रोड अंडरब्रिज जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल थीं, जो यातायात की भीड़ को कम करने में सुधार के लिए महत्वपूर्ण हैं।

प्रियंका गांधी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वह रेलवे अधिकारियों पर इन परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए दबाव डाल रही हैं। सांसद ने नीलांबुर में ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत नियोजित सुधारों तथा मेलत्तुर और कुलुकल्लूर में नए क्रॉसिंग स्टेशनों के निर्माण की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। इन पहल से प्रमुख मार्गों पर ट्रेन सेवाओं की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Student Protest: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य FIR वापस लेने को स्वतंत्र, आपराधिक इतिहास पर भी साफ किया रुख

Lucknow में CM Yogi Adityanath का बयान, विपक्ष नकारात्मकता छोड़े

Lok Sabha ने Supreme Court में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने वाला विधेयक किया पारित

Commonwealth Games 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्यसभा में बधाई