केरल की मांगों को बजट में शामिल कराने के लिये सांसदों को दबाब बनाना चाहिये: पिनराई विजयन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2021

तिरूवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को केरल के सांसदों से अनुरोध किया कि प्रदेश की विभिन्न मांगों को केंद्रीय बजट में शामिल कराने के लिये केंद्र सरकार पर दबाब बनाये। संसद के बजट सत्र से पहले विजयन ने प्रदेश के सांसदों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह अपील की। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने सांसदों से तिरूवनंतपुरम-कासरगोड़ सिल्वरलाइन परियोजना को अमली जामा पहनाने के लिये हस्तक्षेप करने के लिये कहा।

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- विपक्षी सरकारों को अस्थिर करने के लिए हो रहा केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल

इसमें कहा गया है कि इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सांसदों से त्रिपुनिथुरा बाइपास, भारतमाला परियोजना एवं पलानी-सबरीमला राष्ट्रीय राजमार्ग को मंजूरी दिलाने के लिये सरकार पर दबाब बनाने के लिये कहा। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने 115 करोड़ रुपये की आठ परियोजनायें वित्तीय वर्ष2020-21 में सौंपी है।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha Elections 2026 | 10 राज्यों की 37 सीटों पर फैसला आज, बिहार, ओडिशा और हरियाणा में कांटे की टक्कर

Kerala Assembly Elections 2026 | केरल के चुनावी रण में उतरी RJD! Tejashwi Yadav ने किया LDF के साथ गठबंधन का ऐलान

Odisha: पारिवारिक कलह ने ली चार जान, ट्रिपल मर्डर के बाद आरोपी ने की खुदकुशी

West Bengal में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! Election Commission ने राज्य के मुख्य सचिव को पद से हटाने का दिया आदेश