MP: सतना में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2026

मध्यप्रदेश के सतना जिले में तेज गति से गुजर रहे एक ट्रक ने कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा कोलगवां थानांतर्गत मटेहना गांव के पास हुआ और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई। सोनी ने कहा, ‘‘ट्रक को जब्त करके आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर तक सड़क जाम कर दिया और मौके पर पहुंची पुलिस को मृतकों का शव उठाने से रोक दिया। बाद में आला-अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर ग्रामीण और परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद उन्होंने गांव में उनका अंतिम संस्कार किया।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects