मप्र: ट्रक और कार टक्कर में दो की मौत, चार घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2025

मध्यप्रदेश में शनिवार को गुना बाईपास पर ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे उत्तर प्रदेश के एक परिवार के दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान शिवलाल शुक्ला (53) और कुंजा शुक्ला (10) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पिपरोदा गांव के पास क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के सामने हुई ट्रक से टक्कर लगने पर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में हताहत हुए ये लोग कार से उन्नाव से उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर जा रहे थे। छावनी थाने के प्रभारी निरीक्षक अनूप भार्गव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि दो गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।’’

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक भारी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। भार्गव ने कहा,‘‘हमने मामला दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Parbhani में UBT का मुस्लिम मेयर, BJP का हमला- क्या Uddhav Thackeray औरंगजेब का एजेंडा चला रहे?

Assam में Indian Air Force का शक्ति प्रदर्शन, Moran हाईवे बना Runway, PM Modi करेंगे उद्घाटन

Gold Silver Price | सोने-चांदी की कीमतों में ठहराव या बड़ी गिरावट? जानें क्या है विशेषज्ञों की राय और निवेश की रणनीति

Kanpur Lamborghini कांड: रईसजादे शिवम मिश्रा को सिर्फ 20 हजार में मिली बेल, पुलिस को झटका