EID 2025| ईद पर संभल में गरजे सांसद जियाउर रहमान बर्क, कहा- जरुरत पड़नें पर लेंगे कोर्ट की मदद

By रितिका कमठान | Mar 31, 2025

उत्तर प्रदेश के संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क ने वक्फ संशोधन विधेयक के संबंध में बड़ा दावा किया है। जियाउर रहमान बर्क ने कहा कि अगर आने वाले समय में आवश्यकता पड़ी तो अदालत की शरण में भी जाएंगे। ईद के मौके पर उन्होंने ये जानकारी एबीपी न्यूज को दी है।

इस दौरान उन्होंने एबीपी न्यूज से कहा कि वक्फ संशोधन बिल को लेकर इस समय चर्चा हो रही है। हम इस बिल का विरोध कर रहे है। इस बिल के विरोध में देश के सभी मुलमान है। हाथों में काली पट्टी बांधकर भी इसका विरोध हो रहा है। कई मुसलमानों ने हाथ में काली पट्टी नहीं बांधी है इसका मतलब ये नहीं है कि हम इसका विरोध नहीं कर रहे। इस बिल का शुरु से विरोध हो रहा है जो आगे भी जारी रहेगा।

 

लोकसभा में पेश होगा विधेयक

वक्फ विधेयक को ईद के बाद केंद्र सरकार सदन में पेश करने वाली है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी समेत कई पार्टियां इस विधेयक के विरोध में है। विधेयक के लिए सरकार ने सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में जेपीसी का गठन किया था। समिति ने रिपोर्ट तो सदन को सौंप दिया है।

प्रमुख खबरें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के भीषण Drone Attack से दहला रूस, 8 लोगों की मौत और जवाबी Air Strikes तेज

South Korea में भीषण गर्मी का प्रहार, 42.5°C के बीच Emergency Warning जारी, PM Han Duck-soo ने दिए कड़े निर्देश

Yan Diomande के लिए Real Madrid का इंतज़ार बढ़ा, Agent Dispute की वजह से खटाई में पड़ी 100 Million Pound की डील

FIFA President Gianni Infantino ने पद बचाने के लिए US Administration से मांगी मदद, Marco Rubio से गुप्त चर्चा