इंदौर के होलकर स्टेडियम की पिच रेटिंग में बदलाव से हमें न्याय मिला : MPCA

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2023

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा इंदौर के होलकर स्टेडियम (भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच का आयोजन स्थल) की पिच की रेटिंग को ‘‘खराब से बदलकर ‘‘औसत से कम’ किए जाने पर मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने सोमवार को खुशी जताई। एमपीसीए ने कहा कि भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) की अपील पर आईसीसी के इस फैसले से राज्य क्रिकेट संगठन को न्याय मिला है।

गौरतलब है कि इंदौर में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान भारत को टेस्ट मैच के तीसरे ही दिन नौ विकेट से पराजित कर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में स्थान पक्का किया था और होलकर स्टेडियम की पिच फिरकी गेंदबाजों के घातक वार से बल्लेबाजों की कब्रगाह साबित हुई थी। आईसीसी की अपील पैनल ने मैच रैफरी क्रिस ब्रॉड के फैसले की समीक्षा की और पाया कि इस पिच को खराब रेटिंग देने के लिए इस पर इतना अत्यधिक परिवर्तनीय उछाल मौजूद नहीं था। पिच को शुरू में तीन ‘‘डिमैरिट’’ अंक दिए गए थे, लेकिन रेटिंग को ‘‘खराब से बदलकर ‘‘औसत से कम किए जाने पर पिच को केवल एक डिमैरिट अंक मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही

Sunni NATO पर भारी पड़ा Iran War, मक्का समझौते के बाद भी कैसे तेल मार्ग पर छाया संकट? शहबाज ने MBS को पकड़ाया झुनझुना