सांसदों ने रामनाथ कोविंद को दी विदाई, राष्ट्रपति ने कहा- पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठना चाहिए

By अंकित सिंह | Jul 23, 2022

निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को आज लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों ने संयुक्त रूप से विदाई दी है। संसद भवन में यह विदाई समारोह आयोजित किया गया था। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैंने पूरी क्षमता के साथ अपने कर्तव्यों को निभाया है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कह दिया कि बाबासाहेब अंबेडकर के सपनों का भारत अब बन रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि कई पुरानी स्मृतियां उमड़ रही हैं। उन्होंने पार्टियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठने के लिए भी कहा। कोविंद ने कहा कि देश के लिए जरूरी मुद्दों पर काम करना बेहद जरूरी है। रामनाथ कोविंद ने कोरोना महामारी के दौरान भारत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देशवासियों के सपने को नई उड़ान मिल रही है।

इसे भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू की जीत आदिवासी सशक्तिकरण की केवल बात करने वालों को करारा जवाब: अमित शाह

मुर्मू ने बृहस्पतिवार को एकतरफा मुकाबले में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराते हुए भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया। मुर्मू (64) को निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के मतपत्रों की एक दिन की मतगणना में 64 प्रतिशत से अधिक वैध मत प्राप्त हुए और सिन्हा के खिलाफ उन्होंने भारी अंतर से जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारी पी सी मोदी ने 10 घंटे से अधिक समय तक चली मतगणना प्रक्रिया के खत्म होने के बाद मुर्मू को विजेता घोषित किया और कहा कि उन्हें सिन्हा को मिले 3,80,177 वोट के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले। वह आजादी के बाद पैदा होने वाली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की पहली राष्ट्रपति होंगी। वह प्रतिभा पाटिल के बाद राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला होंगी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा