एमपी की बेटी प्रज्ञा सिंह ने जीता रजत पदक, राष्‍ट्रीय प्रतियोगिता में जीत चुकी है अब तक 11 पदक

By सुयश भट्ट | Mar 04, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश की बेटी प्रज्ञा सिंह ने एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। कजाकिस्तान में हुए एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप में प्रज्ञा सिंह ने रजत पदक जीता। प्रज्ञा सिंह लंबे अर्से से मध्य प्रदेश फेंसिंग अकादमी में ट्रेनिंग ले रही हैं।मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे ने इस उपलब्धि पर प्रज्ञा को बधाई दी है। 

इसे भी पढ़ें:शिवराज कैबिनेट ने सीपीए को खत्म करने का प्रस्ताव किया पास 

वहीं मध्‍य प्रदेश राज्य फेंसिंग अकादमी की खिलाड़ी प्रज्ञा सिंह हाल ही में सीनियर ग्रांप्री 2022 में भारतीय टीम का हिस्सा रही थी। यह प्रतियोगिता कतर में खेली गई थी। प्रतियोगिता में जाने से पहले प्रज्ञा ने कहा था कि इस चैंपियनशिप के लिए बहुत मेहनत की है।

उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना गर्व की बात है, मुझे खुशी है कि भारत के लिए खेलना का अवसर मिल रहा है। कोच भूपेंद्र सिंह चौहान हमेशा सहयोग करते है। बताया जा रहा है कि किसान की बेटी प्रज्ञा सिंह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक 11 पदक जीत चुकी है।

प्रमुख खबरें

आयकर विभाग में 7.8 करोड़ से अधिक ITR दाखिल, आकलन वर्ष 2026-27 का बना नया रिकॉर्ड

Nepal Flood Crisis | नेपाल में प्राकृतिक आपदा से भीषण तबाही! 950 से ज्यादा की जान गई, PM बालेन शाह बोले- यह क्लाइमेट चेंज का असर

बेंगलुरु दक्षिण में जाली नोट छापने का भंडाफोड़, पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन के कारकेड रिहर्सल से दिल्ली की 35 से अधिक सड़कों पर मंगलवार को बदलेगा ट्रैफिक