Aamir Khan Birthday: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आज मना रहे 59वां जन्मदिन, ऐसा रहा फिल्मी करियर

By अनन्या मिश्रा | Mar 14, 2025

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से फेमस आमिर खान आज यानी की 14 मार्च को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर खान का फिल्मी करियर काफी शानदार और उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वह एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ ही शानदार डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर भी हैं। आमिर खान सिर्फ एक समय पर एक ही प्रोजेक्ट पर काम करते हैं और वह अपनी फिल्म को बेहतर बनाने के लिए अपनी पूरी जी जान लगा देते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता आमिर खान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

मुंबई में 14 मार्च 1959 को आमिर खान का जन्म हुआ था। आमिर खान का असली नाम मोहम्मद आमिर हुसैन है। वह पिछले तीन दशक से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं।

फिल्मी करियर

जब आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा तो कुछ लोगों ने उनके नाम को बहुत लंबा बताया। जिसके बाद उन्होंने अपना नाम छोटा कर लिया और बॉलीवुड पर राज करने लगे। फिर धीरे-धीरे वह इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाने लगे। अभिनेता ने फिल्मी करियर की शुरूआत में हर तरह की फिल्में की हैं। लेकिन फिल्म 'दिल चाहता है' के बाद आमिर खान का करियर बहुत तेजी से ऊंचा उठा। वहीं अभिनेता फिल्म की बारीकियों पर भी ध्यान देने लगे। 

फिल्म 'दिल चाहता है' के बाद आमिर खान ने 'लगान', 'गजनी', '3 ईडियट्स', 'तारे जमीं पर' और 'पीके' जैसी फिल्में कीं। इन सभी फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। आमिर आज भी हिट फिल्मों की गारंटी माना जाते हैं। लेकिन पहली फिल्म के फ्लॉप होने के बाद आमिर खान को लगने लगा था कि उनका फिल्मी करियर खत्म हो गया है।

प्रमुख खबरें

Bhupendra Patel सरकार ने बढ़ाई CM Fellowship सीटें, 45 प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे युवा

Bhakosa Recipe: Breakfast में Fast Food छोड़ बनाएं Bhakosa, भाप में पकी दाल और मसालों से मिलेगा गजब स्वाद

Kolkata भगदड़: Abhishek Banerjee ने पूजा आयोजकों की हिरासत और पूछताछ की मांग की

UP MLC Results: SP ने बढ़ाई अपनी ताकत, Varanasi और Lucknow की हार से BJP की 2027 की राह में बढ़ी चुनौती