मिस्टर राजस्थान रहा युवक हनी ट्रैप का हुआ शिकार, लेडी डांसर ने ब्लैकमेल कर वसूले लाखों पैसे

By निधि अविनाश | Mar 23, 2022

जयपुर में हनी ट्रैप का एक मामला सामने आया है। मिस्टर राजस्थान रह चुके एक शख्स को एक महिला डांसर ने अपने जाल में फंसाया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला अश्लील तस्वीरें दिखाकर शख्स को ब्लैकमेल करती थी। जयपुर के संजय सर्किलथाना पुलिस ने दावा करते हुए बताया कि, उसने इस मामले में आरोपी महिला को 19.50 लाख रुपये चेक और 50 हजार कैश लेते रंगे हाथों पकड़ा है। महिला का नाम राधा सैनी बताया जा रहा है। 

आरोपी राधा सैनी पांच साल पहले मिस्टर राजस्थान के संपर्क में आई थी। मिस्टर राजस्थान का नाम अनिश है। पीड़ित अनिश ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि, राधा सैनी से करीब 5 साल पहले वह संपर्क में आया था। उसने बताया कि, उस दौरान महिला मेट्रो में नौकरी करती थी। करीब एक साल पहले ही लड़के की शादी हो चुकी थी और इसी का फायदा उठाकर महिला ने शख्स को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और भारी रकम वसूलने लगी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला से पीछा छुड़ाने के लिए पीड़ित शख्स ने कई बार  6 लाख रुपये दिए लेकिन इसके बावजुद महिला शंता नहीं बैठी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग करने लगी। पुलिस ने बताया कि, आरोपी महिला ने इस बार पीड़ित शख्स से 20 लाख रुपये की मांग की। मामला जब हाथ से निकलने लगा तो शख्स ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जाल बिछाने और महिला को रंगे हाथों पकड़ने के लिए पीड़ित और आरोपी के बीच एक सौदा तय कराया और एक जगह मिलने को बुलाया। तय सौदे के मुताबिक, आरोपी युवती चांदपोल पहुंची जहां पुलिस ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

प्रमुख खबरें

खामनेई के जनाजे से पहले मोदी ने ईरान फोन घुमाया, क्या बात कर ली?

Modi Cabinet ने हजारों करोड़ रुपए की परियोजनाओं को दी मंजूरी, बड़ी संख्या में पैदा होंगी नौकरियां

डिप्टी सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की

Raghav Chadha को High Court से मिली आंशिक राहत, अपमानजनक Social Media Posts हटाने का आदेश