एम आर रंगास्वामी ने जताई उम्मीद, आने वाले 10 साल भारत के इन क्षेत्रों के लिए ‘स्वर्णिम’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2020

वाशिंगटन। सिलिकॉन वैली के एक शीर्ष उद्यम पूंजीपति (वेंचर कैपिटलिस्ट) का मानना है कि भारत के प्रौद्योगिकी, फार्मास्युटिकल, ई-कॉमर्स और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों के लिए अगले 10 साल ‘स्वर्णिम’ रहेंगे। सिलिकॉन वैली के शीर्ष उद्यम पूंजीपति, उद्यमी और परमार्थ कार्यों में योगदान देने वाले एम आर रंगास्वामी ने  साक्षात्कार में कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत में 20 अरब डॉलर के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) का उल्लेख किया। रंगास्वामी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस अमेरिका और भारत सहित पूरी दुनिया में पैर पसार चुका है। इसके बावजूद भारत को जो निवेश मिला है वह काफी उत्साहवर्धक है।’’ पिछले कुछ माह के दौरान कोरोना वायरस महामारी के बीच भारत को 20 अरब डॉलर का एफडीआई मिला है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,537 नये मामले, 93 और लोगों की मौत 

रंगास्वामी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस साल भारत में इस तरह के और सौदे देखने को मिलेंगे। भारत में और अधिक कंपनियां, और अधिक निवेश जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में निवेश जारी रखेगी। अन्य कंपनियों की निगाह भी भारत पर है। निजी इक्विटी कंपनियां भी भारत में निवेश करना चाहती हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका