कर्मचारी नेता एम आर सगरोली ने दिया भाजपा को समर्थन, करेंगे जुब्बल नवार कोटखाई में प्रचार

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 19, 2021

शिमला। हिमाचल राज पत्री कमर्चारी महासंघ ने कर्मचारी नेता एम आर सगरोली ने भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन की उपस्थिति में भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा को समर्थन दिया, वह  जुब्बल नवार कोटखाई में प्रचार करेंगे।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में फुल कोर्ट का रेफरेंस का आयोजन

 

कर्मचारी नेता एम आर सगरोली मूलतः बरथाटा जुब्बल के रहने वाला है। 

भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कर्मचारी नेता का भाजपा परिवार में स्वागत किया और उनसे आग्रह किया कि जुब्बल कोटखाई नवार में वह जमकर प्रचार करें और भाजपा को और शक्तिशाली बनाएं।

इसे भी पढ़ें: लोकतंत्र में कोई भी सीट किसी की बपौती नहीं--नीलम सरैइक

 कर्मचारी नेता एम आर सगरोली ने कहा कि हमारे कर्मचारी महासंघ के जुब्बल कोटखाई नवार में लगभग 1500 सदस्य है और वह हिमाचल सरकार से सेवानिवृत्त एवं पेंशन उपभोक्ता है। उन्होंने कहा मैं कल से जुब्बल कोटखाई नावर में स्वयं प्रचार के लिए निकलूंगा और 25 अक्टूबर को एक बड़ी बैठक का आयोजन करूंगा जिसके अंदर भाजपा के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

 

 

भाजपा जुब्बल कोटखाई नावर के चुनाव को लेकर प्रचार में तेजी ला रही है आज भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन स्वयं जुब्बल कोटखाई के दौरे पर निकले हैं और जल्द ही संगठन को बल देने के लिए योजना बनाएंगे।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये