By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 11, 2026
टायर विनिर्माता कंपनी एमआरएफ लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.3 प्रतिशत घटकर 495.35 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी के लाभ में यह गिरावट कच्चे माल की ऊंची लागत के कारण आई। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी ने 501.82 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।