Mrs World 2022 Winner । 21 साल बाद India की Sargam Koushal के सिर पर सजा Mrs World का ताज

By एकता | Dec 18, 2022

भारतीय महिलाएं एक के बाद एक, देश से लेकर दुनियाभर तक अपने टैलेंट का डंका बजा रही हैं। इस बीच एक और भारतीय महिला ने दुनिया भर में ना सिर्फ खूबसूरती के दम पर बल्कि समझदारी के साथ अपना डंका स्थापित किया है। ये महिला और कोई नहीं बल्कि मिसेस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विनर सरगम कौशल हैं। सरगम कौशल ने पोलिनेशिया को हराकर मिसेज वर्ल्ड 2022 ब्यूटी पेजेंट का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ एक बार फिर से दुनियाभर में भारत का नाम रोशन हो गया है। मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब भारत के लिए बहुत ख़ास है क्योंकि 21 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कोई भारतीय सुंदरी इसे जीतने में कामयाब हुई है। सरगम कौशल से पहले 2001 में अदिति गोवित्रिकर इस ख़िताब को जीतने वाली पहली भारतीय महिला थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Mrs. India Inc (@mrsindiainc)

इसे भी पढ़ें: Bikini Controversy । हमेशा विवादों में रहा है ये Swimsuit, बीच पर पहनने के लिए महिलाओं को लेना पड़ता था Ticket

मिसेस वर्ल्ड 2022 की प्रतियोगिता 17 दिसंबर (भारतीय समयानुसार 18 दिसंबर की दोपहर) की रात को लास वेगास, यूनाइटेड स्टेट में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में टॉप तीन में भारत, पोलिनेशिया और कनाडा ने अपनी जगह बनाई थी। कनाडा और पोलिनेशिया को हराकर भारत की सरगम कौशल ने मिसेस वर्ल्ड 2022 ख़िताब अपने नाम किया। वहीं पोलिनेशिया की सुंदरी दूसरे और कनाडा की दूसरी तीसरे स्थान पर रहीं। मिसेस वर्ल्ड 2022 सरगम कौशल को मिसेज वर्ल्ड 2021 शायलिन फोर्ड ने ताज पहनाया। भारत ने 21 वर्षों के बाद मिसेज वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया है, जिसकी ख़ुशी सरगम के चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती है।

कौन हैं सरगम कौशल?

सरगम कौशल एक भारतीय शिक्षक और मॉडल हैं, जिनका जन्म और पालन-पोषण जम्मू में हुआ था। सरगम ने साल 2018 में इंडियन नेवी ऑफिसर से शादी की। शादी के बाद सरगम को अपने पैशन का पता चला और उन्होंने ब्यूटी प्रतियोगिता में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। 2022 में, उन्होंने मिसेज इंडिया 2022 सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया। सरगम कौशल को 15 जून 2022 को मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 घोषित किया गया। उन्हें मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2021 और मिसेज वर्ल्ड 2022 में नेशनल कॉस्ट्यूम विनर नवदीप कौर द्वारा ताज पहनाया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Mrs. India Inc (@mrsindiainc)

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने CMRL रिश्वत मामले में Pinarayi Vijayan पर FIR दर्ज करने का दिया आदेश

CTI ने PM Modi को लिखा पत्र, त्योहारों में दिल्ली के प्रमुख बाजारों में प्रदर्शन रोकने की मांग

Vaishno Devi Yatra का बुलावा आते ही दूर होने लगती हैं रुकावटें और बनते हैं काम

Goa में 27 लाख देकर फर्जी अफसर बना शख्स, Excise Department की कुर्सी पर बैठते ही धराया