महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, WC के सेमीफाइनल में खेला था आखिरी मैच

By अनुराग गुप्ता | Aug 15, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। बता दें कि 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आखिरी मुकाबला खेला था उसके बाद से वह टीम के लिए उपलब्ध नहीं थे। अब अचानक से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैप्टन कूल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

इसे भी पढ़ें: संजय मांजरेकर ने खोला धोनी का राज, बताया कब तक टीम इंडिया के लिए खेलते रहेंगे माही 

क्रिकेट से दूर हो गए थे धोनी

विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में रन आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने खुद को क्रिकेट से दूर कर लिया था और फिर भारतीय सेना की ट्रेनिंग में चले गए थे। हालांकि, यह माना जा रहा था कि वह टी20 विश्व कप खेल सकते हैं और उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है। मगर कोरोना वायरस महामारी की वजह से  2020 में होने वाला विश्व कप टल गया।

मिली जानकारी के मुताबिक धोनी ने संन्यास से पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को पत्र लिखा था और फिर सोशल मीडिया के माध्यम से संन्यास का ऐलान किया है।  

इसे भी पढ़ें: टीम इंडिया किट स्पॉन्सरशिप : प्यूमा दौड़ में सबसे आगे, एडिडास भी हो सकता है शामिल 

महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मुकाबले से हुई थी और फिर साल 2007 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीता। फिर धोनी की सफलतम कप्तानी कहा थमने वाली थी। उनकी कप्तानी में फिर टीम इंडिया ने 2011 का विश्व कप भी अपने नाम कर लिया। 

साल 2013 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी की तीसरा खिताब जीता और इंग्लैंड को फाइनल में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। 2014 में फिर उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। 

टीम इंडिया के लिए उन्होंने 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी20 मैच खेले। उन्होंने वनडे क्रिकेट में पांचवें से सातवें नंबर के बीच में बल्लेबाजी के बावजूद 50 से अधिक की औसत से 10,773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाए और टीम इंडिया को 27 से ज्यादा जीत दिलाई।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट