MS Dhoni को मिला ICC Hall of Fame, अब दी प्रतिक्रिया, कहा- विभिन्न पीढ़ियों के क्रिकेटर....

By रितिका कमठान | Jun 10, 2025

भारतीय क्रिकेट टीम के महान भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी को आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम में औपचारिक तौर पर शामिल किया गया है। इस उपलब्धि के बाद अब पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी ने भी प्रतिक्रिया दी है। एमएस धोनी उन सात प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें लंदन के एबी रोड स्टूडियो में आयोजित एक भव्य समारोह में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है।

सात प्रतिष्ठित क्रिकेटरों को आईसीसी हॉल ऑफ फेमर्स, वरिष्ठ अधिकारियों और मीडिया के सदस्यों ने वोट देकर चुना है। ‘ए डे विद द लीजेंड्स’ कार्यक्रम के दौरान सभी को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी जिनके नाम 17000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन हैं और वे तीनों आईसीसी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने ये उपलब्धि हासिल करने के बाद सम्मानित महसूस किया क्योंकि आईसीसी ने 2009 में शुरू किए गए अपने हॉल ऑफ फेम कार्यक्रम के माध्यम से क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता दी।

आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने पर धोनी की प्रतिक्रिया

इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, "आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होना सम्मान की बात है, जो दुनिया भर के विभिन्न पीढ़ियों के क्रिकेटरों के योगदान को मान्यता देता है।" उन्होंने कहा, "ऐसे महान खिलाड़ियों के साथ आपका नाम याद किया जाना एक अद्भुत एहसास है। यह ऐसी चीज है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा।" धोनी ने पुरुष हॉल ऑफ फेम में शामिल सभी पांच खिलाड़ियों के खिलाफ खेला है और यहां तक ​​कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स में हेडन के साथ ड्रेसिंग रूम भी साझा किया है।

धोनी आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर, बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीनू मांकड़, डियान एडुल्जी, वीरेंद्र सहवाग, नीतू डेविड को यह सम्मान मिल चुका है।

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा, "आईसीसी हॉल ऑफ फेम के माध्यम से हम खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को सम्मान देते हैं, जिनके उल्लेखनीय करियर ने क्रिकेट की विरासत को आकार दिया है और पीढ़ियों को प्रेरित किया है।"

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी