IPL 2026: 44 साल के एमएस धोनी ने की जमकर प्रैक्टिस, आईपीएल में वापसी को बेकरार

By Kusum | Apr 22, 2026

चेन्नई सुपर किंग्स के सुपर स्टार एमएस धोनी आईपीएल 2026 में वापसी के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। 21 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में पूर्व कप्तान लगभग 40 मिनट तक विकेटकीपिंग करते नजर आए। इसके बाद उन्होंने नेट्स में लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी की। धोनी ने सरफराज खान और उर्विल पटेल के साथ विकेटकीपिंग की। आयुष म्हात्रे के बाकी टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उर्विल को मौका मिल सकता है। ये देखना बाकी है कि सरफराज को बल्लेबाजी क्रम में प्रमोशन मिलता है या नहीं, यानी उन्हें नंबर 3 पर खेलने का मौका मिलता है। 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में सीएसके को एक फिनिशर की कमी खली। मैथ्यू शॉर्ट की धीमी पारी ने भी टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं। जिससे शिवम दुबे जेमी ओवरटन के लिए लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो गया अगर 44 साल के धोनी निचले क्रम में छोटी-छोटी पारियां खेलते हैं तो ये सीएसके के लिए बड़ा फायदा होगा। 

प्रमुख खबरें

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद