माही हैं तो मुमकिन है! महेंद्र सिंह धोनी भारत में पहली बार रिलीज करने जा रहे हैं ग्राफिक्स नोवल

By रेनू तिवारी | Feb 03, 2022

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ने अपनी नयी पारी की शुरूआत कर दी है। क्रिकेट के बाद वह अपने फैंस के लिए ग्राफिक्स नोवल लेकर आ रहे हैं जिसमें आप उन्हें ही सुपर हीरो के लुक में देख सकते हैं। एमएस धोनी ने बुधवार को अपने ग्राफिक उपन्यास अथर्व: द ओरिजिन से फर्स्ट लुक का रिलीज किया है। जैसे ही यह लुक रिलीज हुआ सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगा। लुक देख कर हर कोई जानना चाहता था कि आखिर धोनी इस लुक में क्यों दिखायी दे रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी अपनी एक नोवल लेकर आ रहे हैं जो ऑनलाइन रिलीज होगी। यह पूरी नोवल ग्राफिक्स से बनीं होगी। पूरी कहानी में धोनी का चहरा नोवल का मेल लीड करेक्टर होगा। रमेश थमिलमनी द्वारा लिखित सीरीज विन्सेंट आदिकलराज और अशोक मनोर द्वारा निर्मित है।

इसे भी पढ़ें: J&K में युवती पर हुए तेजाब हमले को लेकर आक्रोशित दिखी जनता, दोषी को 'फांसी' दो के लगाए नारे

 

इंटरनेट पर रिलीज हुई वीडियो में  पूर्व क्रिकेटर को पहले कभी न देखे गए अवतार में देखा जाएगा। अथर्व का फर्स्ट लुक जारी होने के बाद, प्रशंसक शांत नहीं रह सके क्योंकि इसमें उनके पसंदीदा क्रिकेटर को बिल्कुल नए अवतार में दिखाया गया था। फर्स्ट लुक में धोनी एक एनिमेटेड अवतार में युद्ध के मैदान में दानव जैसे जीवों से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: गौशाला में गायों की मौत के विरोध में कांग्रेस सड़को पर उतरी, गौ संवर्धन बोर्ड का किया घेराव

एमएस धोनी ने फेसबुक पर श्रृंखला से पहला लुक साझा किया और लिखा “मेरे नए अवतार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है..अथर्व।  एमएस धोनी के प्रशंसकों ने पूर्व क्रिकेटर के नए रूप की समीक्षा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। इंटरनेट का एक वर्ग लुक को देखकर आश्चर्यचकित था क्योंकि वे पूर्व कप्तान को इस एनिमेटेड अवतार में देखने की उम्मीद नहीं कर रहे थे। 

अथर्व: द ओरिजिन को 2020 में "नवोदित लेखक द्वारा एक अप्रकाशित पुस्तक का रूपांतरण" के रूप में घोषित किया गया था। श्रृंखला के बारे में बोलते हुए, एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने कहा था, "पुस्तक एक पौराणिक विज्ञान-कथा है जो एक रहस्यमय अघोरी की यात्रा की खोज करती है जिसे एक उच्च तकनीक सुविधा में कैद किया गया है।"

यहां देखें एमएल धोनी की पोस्ट-  

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत