Rishabh Pant की बहन की शादी में जमकर झूमे धोनी-रैना, मसूरी में लगा क्रिकेट स्टार्स का मेला

By Kusum | Mar 12, 2025

टीम इंडिया  के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी हो रही है। शादी के सभी कार्यक्रम मसूरी में आयोजित हो रहे हैं। देश भर में ऋषभ पंत के करीबी लोग शादी में पहुंच रहे हैं जिसमें कई दिग्गज क्रिकेटर्स भी शामिल हैं। वहीं पू्र्व कप्तान एमएस धोनी और सुरेश रेना, नितीश राणा और युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भी मसूरी पहुंचे हैं। 


वहीं मंगलवार रात संगीत का फंक्शन था जिसके एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। यहां फैंस को अपने पूर्व कप्तान धोनी का अलग अंदाज देखने को मिला। अकसर शादियों में शांत रहने वाले धोनी यहां गानों पर झूमते नजर आए। उनके बचपन के दोस्त और सुरेश रैना ने भी उनका जमकर साथ दिया। फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा हैं। 


वीडियों में देख सकते हैं कि, धोनी, पंत रैना और कुछ और लोग एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर गोले में खड़े हैं। बैकग्राउंड में दमादम मस्त कलंदर गाना बज रहा है। सभी लोग गर्दन घुमा-घुमा कर कूद रहे थे। वीडियो देखकर समझ आ रहा था कि सभी ने इस पल का जमकर मजा लिया है। 


सुरेश रैना ने सेरेमनी की एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में वह और प्रियंका रैना, साक्षी और धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। चारों की ये तस्वीर फैंस को बहुत पसंद आई। लोग इसे धोनी-रैना की रियूनियन कह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने मेरे दो अनमोल रत्न कमेंट किया। लोगों ने ये भी लिखा कि थाला और चिन्ना थाला के रिश्ते और दोस्ती का टूटना बहुत मुश्किल है। 


कुछ दिन पहले ही धोनी को चेन्नई के कैंप में आईपीएल के लिए अभ्यास करते हुए देखा गया था। चेन्नई सुपर किंग्स का प्री सीजन कैंप शुरू हो चुका है। धोनी ने साक्षी पंत की शादी के लिए वहां से उड़ान भरी और वह देहरादून पहुंचे। साझी धोनी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके बतया कि वह अपने होम टर्फ पर हैं। 

प्रमुख खबरें

BCCI का गेम चेंजर फैसला: महिला घरेलू क्रिकेटरों की Match Fee का कोटा बढ़ा, सालों की मांग हुई पूरी!

Jacob Duffy की घातक गेंदबाज़ी पर अश्विन हुए मुरीद, तोड़ा रिचर्ड हेडली का रिकॉर्ड

Asia Cup final के बाद बवाल, PCB ICC में करेगा शिकायत; भारतीय खिलाड़ियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप

सात निश्चय-3 का प्रचार प्रभावी ढंग से करे विभाग, मंत्री विजय चौधरी ने विभाग के कामों की समीक्षा की