MS Dhoni आज फाइनल मुकाबला खेलते ही रचेंगे इतिहास, इस मुकाम को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बनेंगे

By रितिका कमठान | May 28, 2023

एमएस धोनी दुनिया के चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं जो सबसे सफलतम कप्तान भी माने जाते है। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व करते हुए 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेंगे। इस मुकाबले में उतरते ही महेंद्र सिंह धोनी खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। ऐसा कारनामा अब तक किसी और खिलाड़ी ने हासिल नहीं किया है।

 

एक तरफ जहां लगातार 10वीं बार महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने उतरेंगे इसके साथ ही वो नई उपलब्धि भी अपने नाम करेंगे। गुजरात जायंट्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल के फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल करियर का 250वां मुकाबला खेलेंगे। ये मुकाबला खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी पहले खिलाड़ी होंगे। अबतक किसी खिलाड़ी ने आईपीएल में 250 मुकाबले खेलने की उपलब्धि हासिल नहीं की है।

 

महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में दो टीमों के साथ जुड़े रहे है। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स शामिल है। चेन्नई सुपर किंग्स के बैन होने पर धोनी ने पुणे का नेतृत्व किया था। वर्ष 2013 में स्पॉट फिक्सिंग में चेन्नई का नाम आने पर उस टीम पर दो वर्ष का बैन लगा था तब धोनी पुणे के साथ जुड़े थे। चेन्नई से प्रतिबंध हटने पर वो फिर टीम के साथ जुड़ गए।

 

शानदार है धोनी का आंकड़ा

महेंद्र सिंह धोनी अब तक आईपीएल में कुल 249 मुकाबले खेल चुके है। इस दौरान उन्होंने 217 पारियां खेली है, जिसमें 39.09 की औसत से उन्होंने 5082 रन बनाए है। उनके बल्ले से इन पारियों में 24 अर्धशतक निकले है। बता दें कि लीग में सातवें नंबर पर उतर कर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों में धोनी अव्वल नंबर पर आते है। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उनके बल्ले से सर्वाधिक रन निकले है।

प्रमुख खबरें

कसाब को फांसी दिलवाई, अब पाकिस्तान देता है सफाई, 6 महीने के अंदर PoK होगा हमारा, मुंबई में गरजे UP के सीएम योगी

Uttar Pradesh में पांचवें चरण के लिए प्रचार थमा, 20 को वोटर सुनायेगें फैसला

Cannes Film Festival 2024 | कान्स फिल्म फेस्टिवल से लौटने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन की होगी सर्जरी

दिलीप घोष के पोलिंग एजेंट की हत्या मामले में एक्टिव हुई NIA, टीम पूर्व मेदिनीपुर के मोयना पहुंची