मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ी और स्टाफ हो गये CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन, हार के बाद भी जीता दिल

By रेनू तिवारी | May 13, 2022

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट की दुनिया में यह नाम केवल नाम नहीं लोगों की प्यार की भावना है। महेंद्र सिंह धोनी को लोग केवल एक क्रिकेटर के तौर पर पसंद नहीं करते बल्कि उनके व्यक्तित्व से प्यार करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। आईपीएल में सीएसके के साथ उनका सफर एक परिवार के मुखिया जैसा रहा हैं। जब जब सीएसके पर संकट आया महेंद्र सिंह धोनी ने संकट मोचक बन पर अपने परिवार पर आये संकट को टाला है। इन्हें कैप्टन कूल केलव कहने के लिए नहीं बोला जाता बल्कि उन्होंने विषम से विषम परिस्थिति में भी धैर्य के साथ फैसले लिए और हमेशा मैदान में दूसरी टीमों का भी सम्मान किया है। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भी हमने एक बार एम एस धोनी का संकट मोटक वाला और दूसरों के लिए सम्मान वाला अवतार एक बार फिर देखा। 

इसे भी पढ़ें: फिनिशर में दिनेश कार्तिक का कोई सानी नहीं ! T20 विश्व कप खेलने की जता चुके हैं इच्छा, खतरे में पड़ सकती है पंत की जगह

हार के बाद, सीएसके के कप्तान एमएस धोनी मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ियों के साथ बातचीत में व्यस्त देखे गए और मैच के बाद की प्रस्तुति के बाद, उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए सीएसके जर्सी के एक समूह पर हस्ताक्षर करते देखा गया यहां पर एमआई के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड खड़े थे। एक-एक करके वह टीशर्ट को इकठ्ठा कर रहे थे।  सीएसके के आईपीएल प्रतिद्वंद्वी के प्रति धोनी के इस जस्चर मे हार के बाद भी लोगों का दिल जीत लिया। 

प्रमुख खबरें

Lionel Messi की नम आंखों से विदाई, Argentina की जर्सी में 21 साल के सफर का हुआ अंत

इतिहास आपको बेहतर नजरिए से देखेगा, Ajit Agarkar के इस्तीफे पर Gautam Gambhir का आलोचकों को करारा जवाब, लिखा इमोशनल पोस्ट

बेहतरीन नेतृत्व, विष्णु अवतार...प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की जनसेवा पर दुनियाभर के नेताओं ने क्या-क्या कहा?

Black Sea में मालवाहक जहाज पर हमले के बाद सुरक्षित निकाले गए 3 भारतीय नागरिक