एमएसएमई इकाइयां ‘आत्मनिर्भर’ भारत का आधार हैं : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) दिवस पर सभी उद्यमियों को बधाई देते हुए कहा कि एमएसएमई इकाइयां ‘आत्मनिर्भर’ भारत का आधार हैं।

पोस्ट में योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार उद्यम एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु सतत क्रियाशील है। एक अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर योगी शुक्रवार को यहां लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने कहा कि रोजगार, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने वाली योजनाओं को गति देने वाले इस कार्यक्रम में युवाओं और कारीगरों को विशेष लाभ मिलेगा। लोकभवन सभागार में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में योगी द्वारा सीएम- युवा मोबाइल ऐप की भी बटन दबाकर शुरुआत की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में