एमटीएनएल ने दूरंसचार विभाग से किया 500 करोड़ रुपये का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2019

नयी दिल्ली। नकदी संकट से जूझ रही सरकारी दूरंसचार कंपनी महानगर दूरसंचार निगम लिमिटेड(एम0टीएनएल) ने दूरसंचार विभाग (डॉट) से संपर्क कर 500 करोड़ रुपये का दावा किया है। सूत्रों के अनुसार ये दावे कर्मचारियों को किए गए भुगतान की प्रतिपूर्ति और संचार सेवाओं के लिये किये जाने वाले भुगतान आदि से जुड़े हैं। डॉट के एक सूत्र ने बताया कि यह दावे कई साल के हैं और अभी इनकी जांच की जा रही है। 

इसे भी पढ़े: UPA में तबाह हुई अर्थव्यवस्था, मोदी सरकार के प्रयासों से दुनिया में सबसे अच्छा प्रदर्शन

एमटीएनएल के लिए इन दावों का निपटान अति महत्वपूर्ण है। कंपनी हर माह करीब 180 करोड़ रुपये के वेतन का भुगतान करती है और उसने अभी तक जनवरी की तनख्वाह नहीं दी है।कंपनी के शीर्ष अधिकारी से संपर्क करने पर उसने इन दावों की मांग की पुष्टि की। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की कुल आय 1,229 करोड़ रुपये रही जबकि कंपनी का घाटा 1,802 करोड़ रुपये रहा। कंपनी 14 फरवरी को अपने दिसंबर तिमाही के परिणाम की घोषणा करेगी।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं