कोरोना के बाद महाराष्ट्र में बढ़े म्यूकोरमाइकोसिस के मरीज, 2000 से भी ज्यादा मरीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने म्यूकोरमाइकोसिस (कवक संक्रमण) के मामलों का उपचार करने के लिए मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों का उपयोग करने का फैसला किया है जोकि कोविड-19 मरीजों को प्रभावित कर रहा है। हालांकि, इसके कम ही मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहायता के लिए यूपी के जेवर पहुंचे सौ ऑक्सीजन सांद्रक

उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में म्यूकोरमाइकोसिस के 2000 से अधिक मरीज हो सकते हैं और कोविड-19 मरीजों के बढ़ते मामलों के बीच इनकी संख्या में भी अवश्य इजाफा होगा। टोपे ने कहा कि म्यूकोरमाइकोसिस की मृत्यु दर 50 फीसदी है और यह उन कोविड-19 मरीजों को अपनी चपेट में लेता है जिनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम है या वे पहले ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त हैं। म्यूकोरमाइकोसिस को काला कवक के नाम से भी पहचाना जाता है।

प्रमुख खबरें

Hardoi Road Accident: बिलग्राम में नहर में गिरी कार, दंपति और तीन माह के मासूम की मौत

Tanvi Patri ने Youth Olympics Badminton में Silver जीतकर रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला

Yemen के Taiz में बाजार पर हुए हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत, 15 घायल

Dhanteras पर सोने-चांदी की रिकॉर्ड बिक्री, 60000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान