MUDA case: BJP का कांग्रेस पर वार, सुधांशु त्रिवेदी का सवाल, सिद्धारमैया को आरोपी नंबर 1, क्या राहुल उनके साथ हैं?

By अंकित सिंह | Sep 28, 2024

कर्नाटक में मुडा मामले को लेकर सियासत तेज है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कथित MUDA 'घोटाले' को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि इस मामले से जुड़े आरोप सबसे पहले कांग्रेस ने ही लगाए थे और कर्नाटक की लोकायुक्त अदालत में फैसला भी आ गया है। पार्टी पर आगे हमला करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और एआईसीसी अध्यक्ष सोनिया गांधी भ्रष्ट नेताओं का समर्थन कर रहे हैं।

सुधांशु त्रिवेदी ने दावा किया कि ये भारत के इतिहास के उन चंद दुर्लभ केस में से एक है, जब किसी राज्य के सीटिंग मुख्यमंत्री को आरोपी नंबर 1 बनाया गया हो। अब राजनीति में नई सोच लाने के 99 के उबाल से लबरेज राहुल गांधी से मैं पूछना चाहता हूं कि आरोपी नंबर 1 के साथ आप खड़े हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 1998 से भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों से जुड़े हुए हैं, जो राहुल गांधी के परिवार द्वारा शुरू की गई प्रवृत्ति को जारी रखता है।  यह मुद्दा संवैधानिक और कानूनी निहितार्थों से परे है; यह कांग्रेस की अंतर्निहित संस्कृति को दर्शाता है। कांग्रेस नेताओं की लूट और भ्रष्टाचार देश के लिए एक बड़ी चुनौती है।

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस जमीन से जुड़ी पार्टी, जहां सत्ता में आती है, लोगों की जमीन अपने रिश्तेदारों के नाम करवाती है', BJP का तंज

कांग्रेस नेतृत्व भाजपा पर राजनीतिक कारणों से मुख्यमंत्री को निशाना बनाने का आरोप लगा रहा है, वहीं त्रिवेदी ने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों की इस प्राथमिकी में कोई भूमिका नही है। भाजपा नेता ने दावा किया कि यह मामला सिद्दरमैया के अपने कर्मों का नतीजा है क्योंकि उन्होंने तथा उनके परिवार ने गैरकानूनी रूप से संपत्ति हड़पने के लिए सरकारी शक्तियों का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के एक उम्मीदवार ने हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी के नेता सत्ता का इस्तेमाल खुद को और अपने रिश्तेदारों को अमीर बनाने के लिए करेंगे।

प्रमुख खबरें

तिब्बत में भीषण बाढ़ से 16 की मौत और 546 लापता, पीड़ितों की याद में चीन ने रखी शोक सभा

चंदा चोरी विवाद और लेटर वॉर के बीच Ram Mandir की मीटिंग, Nripendra Misra और चंपत राय के बीच बढ़ती दूरियों पर टिकी हैं सबकी नजरें

Varanasi Ganga Flood: खतरे के निशान के करीब पहुंचा जलस्तर, NDRF अलर्ट पर, 84 घाट डूबे

Home Decor Tips: कम बजट में घर को दें Stylish Look, अपनाएं ये आसान Interior Hacks