MUDA Case: CM सिद्धारमैया के खिलाफ केस पर भड़की कांग्रेस, कहा- प्रतिशोध की राजनीति कर रही भाजपा

By अंकित सिंह | Oct 01, 2024

मुडा मामले में एक ओर जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की मुसिबत बढ़ती जा रही है। वहीं, दूसरी ओर पूरी कांग्रेस उनके समर्थन में खड़ी है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आयकर विभाग, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामलों सहित मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को निशाना बनाकर कई जांच कार्रवाइयों के माध्यम से कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने इसे प्रतिशोध और उत्पीड़न की राजनीति करार दिया और दावा किया कि इसका उद्देश्य कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को डराना है।

इसे भी पढ़ें: सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती ने MUDA को सरेंडर किए 14 प्लॉट, CM बोले- वह नफरत की राजनीति का शिकार हुई हैं

मामले में चल रहे सियासी घमासान पर बोलते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा ये कर्नाटक की जनता पर आक्रमण है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को बहुमत नहीं दिया, और ये पीएमएलए ले आए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार आने के पहले दिन से भाजपा सरकार कोशिश कर रही है कि कर्नाटक की सरकार को अस्थिर किया जाए। भाजपा प्रतिशोध की राजनीति कर रही है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पहले दिन से (कर्नाटक सरकार के आने के) केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री और सारे मंत्री कर्नाटक सरकार की योजनाएं और गारंटियों को लागू करने नहीं दे रही है... 25 मई 2023 से, दिल्ली से कर्नाटक की सरकार को किसी तरह हिलाने, गिराने की कोशिश की जा रही है... हमें डराने की कोशिश की जा रही है... हम डरेंगे नहीं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि जो भी जांच होनी चाहिए, जांच होगी, सच सामने आएगा। कर्नाटक सरकार को लोगों से 5 साल के लिए जो जनादेश मिला है, हम उसे पूरा करेंगे और हमने जो भी वादे किए हम उन्हें पूरा करके ही रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: MUDA Case: सिद्धारमैया की बढ़ेगी और मुश्किलें, अब कर्नाटक सीएम के खिलाफ ED दर्ज कर सकता है केस

कांग्रेस के एक अन्य वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी जयराम रमेश की भावनाओं को दोहराते हुए भाजपा पर कांग्रेस सरकार को निशाना बनाने के लिए ईडी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। सिंघवी ने कहा, यह बहुत स्पष्ट है कि ईडी अब खेल रही है, मार रही है और बेल्ट से नीचे जाने की पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी कुछ और नहीं बल्कि भाजपा का चुनाव विभाग है। आप इसे बीजेपी की चुनावी विध्वंस शाखा भी कह सकते हैं। भाजपा द्वारा PMLA का इस्तेमाल कर सिद्दारमैया जी को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। इसके जरिए भाजपा लोगों को तोड़ने की कोशिश कर रही है भाजपा सरकार का सिर्फ एक उद्देश्य है कि विपक्ष को धमकाया जाए और डराकर रखा जाए।

प्रमुख खबरें

Hardoi Road Accident: बिलग्राम में नहर में गिरी कार, दंपति और तीन माह के मासूम की मौत

Tanvi Patri ने Youth Olympics Badminton में Silver जीतकर रचा इतिहास, बनीं पहली भारतीय महिला

Yemen के Taiz में बाजार पर हुए हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत, 15 घायल

Dhanteras पर सोने-चांदी की रिकॉर्ड बिक्री, 60000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान