MUDA Case: सिद्धारमैया को मिल रहा मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का साथ? फिर इतनी खामोशी क्यों हैं?

By अंकित सिंह | Sep 25, 2024

मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) मामले में कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया को बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने कथित घोटाले के सिलसिले में राज्यपाल थावरचंद गहलोत के अभियोजन आदेश के विरुद्ध मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की याचिका खारिज कर दी। इसके बाद भाजपा सिद्धारमैया सहित कांग्रेस पर हमलावर हो गई। भाजपा लगातार सिद्धारमैया से इस्तीफे की मांग कर रही है। दूसरी ओर सिद्धारमैया का दावा है कि वह निर्दोश हैं और कोर्ट पर उन्हें पूरा भरोसा है। कांग्रेस पार्टी भी पूरी तरह से सिद्धरमैया के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka: आंगनबाड़ी शिक्षकों के लिए कन्नड़ के साथ उर्दू जरूरी! BJP के निशाने पर आई सिद्धारमैया सरकार

वेणुगोपाल ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल "एक लोकप्रिय, जन-समर्थक सरकार को अस्थिर करने" की कोशिश कर रहे थे, जिसका नेतृत्व एक ऐसा व्यक्ति कर रहा था जो एक साधारण पृष्ठभूमि से सीएम कार्यालय तक पहुंचा था। सूत्रों ने कहा कि सिद्धारमैया को बदलने के कदम से उनके प्रति वफादार विधायकों में असंतोष फैल सकता है। माना जाता है कि राहुल और खड़गे व्यक्तिगत रूप से वरिष्ठ पदाधिकारियों से बात कर रहे हैं, और जल्द ही सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार को दिल्ली बुलाने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप