MUDA scam: सिद्धारमैया ने फिर किया इस्तीफे से इनकार, डीके शिवकुमार भी बोले- कोई सवाल ही नहीं

By अंकित सिंह | Sep 26, 2024

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बार फिर से इस्तीफे से इनकार किया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा। मैं इस्तीफा क्यों दूं? एचडी कुमारस्वामी पर आरोप हैं, क्या उन्होंने इस्तीफा दिया? उन्हें इस्तीफा देने दीजिए। क्या मोदी ने कुमारस्वामी का इस्तीफा ले लिया है। उनकी यह टिप्पणी एक विशेष अदालत द्वारा मामले में कथित अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त को उनके खिलाफ जांच करने का आदेश देने के एक दिन बाद आई है, जिससे मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का रास्ता साफ हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: CM सिद्धारमैया की कम नहीं हो रही मुश्किलें, कोर्ट ने लोकायुक्त पुलिस को दिए जांच के आदेश, जानें पूरा मामला

बुधवार को अपने आदेश में, विशेष अदालत ने लोकायुक्त को तीन महीने में एक रिपोर्ट सौंपने को कहा और एक आदेश पारित करते हुए अधिकारियों को मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। एक दिन पहले, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सिद्धारमैया की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ जांच के लिए राज्यपाल की मंजूरी की वैधता को चुनौती दी थी। अदालत ने कहा कि राज्यपाल "असाधारण परिस्थितियाँ उत्पन्न होने पर स्वतंत्र निर्णय ले सकते हैं", यह कहते हुए कि उनका आदेश "दिमाग के गैर-प्रयोग से प्रभावित नहीं है"। MUDA मामले में मुख्यमंत्री के खिलाफ तीन कार्यकर्ताओं की शिकायतों के बाद जुलाई में राज्यपाल की अभियोजन मंजूरी दी गई थी।

प्रमुख खबरें

Tata Sierra बनी Tata Motors की ग्रोथ इंजन, Curvv की बिक्री में गिरावट से बदला SUV Segment

नेपाल बाढ़ संकट से सुरक्षित मुंबई वापस लौटीं Manasi Parekh! पति और बेटी को गले लगा छलके आंसू, सुनाई आपबीती

जीडीपी गणना में बार-बार बदलाव कर आंकड़े अपने हिसाब से सेट कर रही सरकार: कांग्रेस

Monsoon में Car Damage पर Insurance Claim कैसे लें? ये नियम जानना है जरूरी