मुकेश अग्निहोत्री बेतुकी बयानबाजी कर रहे--रणधीर शर्मा

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 19, 2022

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि वे  बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी के विधायक प्लानिंग की बैठकों में भाग ले रहे हैं ,अपनी विधायक प्राथमिकता दे रहे हैं , बजट के लिए अपने सुझाव दे रहे हैं और दूसरी तरफ विधायक दल के नेता इन बैठकों को औपचारिक बता रहे हैं ।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मशाला स्काईवे रोपवे का लोकार्पण किया

 

कोरोना महामारी को लेकर मुकेश अग्निहोत्री द्वारा दिये बयान को बचकाना करार देते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी है , पूरी दुनिया में फैली और दूसरे देशों से हिंदुस्तान आयी इसलिये इसके लिए प्रधानमंत्री को दोष देने का क्या औचित्य ? आज के वैज्ञानिक युग में ऐसी बात करना समझ से परे है ।

 शर्मा ने कहा कि देश में कांग्रेस की जो दुर्गति हो रही है उससे सब वाकिफ हैं और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में जो नेतृत्व की जंग चल रही है वो भी जग जाहिर है , इससे कांग्रेस के नेता बोखलाहट में है और बोखलाहट में इस तरह की विरोधावासी व बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं ,जिसके कारण जनता के बीच हास्य के पात्र बन रहे हैं । एक सवाल के जबाव में रणधीर शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है । मजबूत संगठन और वर्तमान सरकार की उप्लब्धियों  के आधार पर भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाएगी ।

प्रमुख खबरें

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा

US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

UP में Election Commission ने घटाए 3,786 पोलिंग स्टेशन, अब 1.73 लाख केंद्र