Prabhasakshi NewsRoom: मुकेश अंबानी बोले- पूरा देश मोदी के साथ, रजनीकांत ने मोदी को बताया हर चुनौती का सामना करने वाला योद्धा

By नीरज कुमार दुबे | May 02, 2025

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश-विदेश से भरपूर समर्थन मिल रहा है। भारत के सभी राजनीतिक दलों के अलावा सामाजिक, आर्थिक, खेल, उद्योग और मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े लोग भी सरकार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी ने तो प्रधानमंत्री के सामने ही कह दिया है कि हमें आपके नेतृत्व पर पूरा भरोसा है और हम आतंकवाद के खिलाफ जंग जीतने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत ने भी कहा है कि मोदी है तो सब मुमकिन है। खास बात यह रही कि एक ओर जहां भारत का मनोरंजन उद्योग वैश्विक स्तर पर अपनी पताका फहरा रहा है वहीं पाकिस्तान के एफएम रेडियो केंद्रों ने भारतीय गानों का प्रसारण बंद करके अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है।

वहीं उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा है कि सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति ‘उम्मीद, एकता और अडिग संकल्प’ का एक मजबूत संदेश देती है। रिलायंस समूह के प्रमुख ने कहा, ''यहां एकत्रित हम सभी लोग पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। मोदी जी, शांति, न्याय व मानवता के दुश्मनों के खिलाफ इस लड़ाई में आपको 145 करोड़ भारतीयों का पूरा समर्थन है। उनकी हार और भारत की जीत निश्चित है।’’ अंबानी ने कहा, ''यह है नए भारत का जोश- नए भारत की भावना। अपने सपनों में दृढ़। उसे पूरा करने में तेज। साथ ही वैश्विक मानकों से आगे निकलने के लिए दृढ़ संकल्पित।''

जहां तक पाकिस्तान के एफएम रेडियो केंद्रों की ओर से भारतीय गानों का प्रसारण बंद करने की बात है तो आपको बता दें कि पाकिस्तान प्रसारण संघ के महासचिव शकील मसूद ने कहा है कि पीबीए ने तत्काल प्रभाव से देशभर के पाकिस्तानी एफएम रेडियो केंद्रों से भारतीय गानों का प्रसारण बंद कर दिया है। हम आपको बता दें कि भारतीय गाने, विशेषकर लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश जैसे महान गायकों के गाने पाकिस्तानियों के बीच लोकप्रिय हैं और इन्हें यहां एफएम रेडियो केंद्रों पर प्रतिदिन बजाया जाता है। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ता तरार ने पीबीए के निर्णय की सराहना की है। पीबीए को लिखे पत्र में तरार ने कहा, ‘‘पीबीए का देशभक्तिपूर्ण कदम अत्यंत सराहनीय है और यह पूरे देश की सामूहिक भावना को दर्शाता है।’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के एफएम केंद्रों पर भारतीय गानों पर प्रतिबंध लगाना दर्शाता है कि ‘‘हम सभी ऐसे कठिन समय में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और मूल मूल्यों का समर्थन करने के लिए एकजुट हैं।''

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन