Mukesh Ambani की अगुवाई वाली Reliance ने दिया इतना टैक्स, देश के कुल बजट का है इतना हिस्सा

By रितिका कमठान | Feb 06, 2025

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कॉर्पोरेट टैक्स में 1.86 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इतना टैक्स देकर कंपनी ने एक नया माइलस्टोन स्थापित किया है। यह योगदान भारत सरकार के वार्षिक बजट का लगभग 4% है, जिससे आरआईएल देश में सबसे अधिक कर देने वाली कंपनी बन गई है। 

टैक्स भुगतान में तोड़ा रिकॉर्ड

कंपनी की हाल ही में आई वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए रिलायंस इंडिया लिमिटेड का कॉर्पोरेट आयकर भुगतान पिछले वर्ष के 1.77 लाख करोड़ रुपये के योगदान से 9,000 करोड़ रुपये अधिक है। इससे भारत की शीर्ष कर-भुगतान करने वाली कंपनी के रूप में कंपनी की स्थिति मजबूत होती है।

 

ये उपलब्धि पाने वाली पहली भारतीय कंपनी

वित्त वर्ष 2023-24 में, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 20 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के आंकड़े को पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बनकर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। वर्ष के दौरान कंपनी का बाजार पूंजीकरण 27% बढ़ा, जिससे यह विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों में 48वें स्थान पर पहुंच गयी। इसके अतिरिक्त, आरआईएल का समेकित राजस्व पहली बार 10 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया, जो इसके सभी कारोबारी खंडों में मजबूत वृद्धि दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत